कोरोना से निपटने के लिए स्टेट कन्ट्रोल रूम स्थापित

जयपुर ।कोरोना महामारी से निपटने के लिए गृह विभाग ने स्टेट कंट्रोल रूम बना दिया है कंट्रोल रूम में 15 पुलिस अधिकारी तीन पारियों में 24 घंटे तैनात रहकर कोविड गतिविधियों के लिए जिला वार रूम और विवादों के बीच समन्वय बनायेंगे। गृह विभाग मुखिया अभय कमार के जारी आदेश में राज्य स्तरीय कोविड-19 कंट्रोल रूम योजना भवन स्थित आईटी विभाग के कार्यालय में 24 घंटे चालू रहेगा। कंट्रोल रूम में तीन पारियों में 15 पुलिस अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे तीन पारियों में सुबह 8 बजे से चार बजे, दोपहर 4 बजे से रात 12 बजे, रात 12 से सुबह 8 बजे तक आईपीएस, आरएएस, आरपीएस स्तर के 15 पुलिस अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे इसके अलावा पांच अफसरों को रिजर्व में रखा गया है यह अफसर स्ट्रेट कंट्रोल रूम में कोविड से और अन्य विभागों से समन्य बनायेंगे। वह रूम और अन्य विभागों से समन्वय आधार पर दैनिक रिपोर्ट भी तैयार होगी जो गृह विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जायेगी अस्पताों में ऑक्सीजन बेड और अन्य कार्यो की उपलबधता के लिए संबंधित विभागों से समन्वय बनाया जायेगा।

Leave a Reply