आगरा में ऑक्सीजन की कमी के बाद गुस्साए तीमारदारों ने हाईवे किया जाम

आगरा. ताजनगरी आगरा (Agra) के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी (Oxygen Crisis) के बाद गुस्साए तीमारदारों ने जाम लगा दिया. तीमारदारों ने नेशनल हाईवे-2 पर जाम लगा दिया. आगरा के एत्माउद्दौला इलाके के एक निजी कोविड अस्पताल में पता चला कि कुछ ही देर में ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी। लिहाजा अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की सांसों पर संकट आ जाएगा. यह जानकारी जब तीमारदारों को हुई तो उनमें हड़कंप मच गया. कोविड मरीजों के तीमारदार अस्पताल के बाहर आ गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. तीमारदारों ने जमकर नारेबाजी की और हाईवे पर जाम लगा दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया. तस्वीरों में आप देख सकते हैं किस तरह से हाईवे पर जाम लगा हुआ है और तीमारदार जमकर हंगामा कर रहे हैं. दरअसल आगरा के निजी को कोविड अस्पतालों में लगातार ऑक्सीजन का संकट बना हुआ है.
