GST काउंसिल बैठक: 200 प्रोडक्ट्स को सस्ता करने पर फैसला आज

गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) का नीति निर्धारण करने वाली परिषद GST काउंसिल की 23वीं बैठक असम के गुवाहाटी में शुरू हो चुकी है. माना जा रहा है कि इस बैठक में आम आदमी और बिजनेसमैन को राहत देने के लिए 28 फीसदी टैक्स वाली अधिकतर वस्तु और सेवाओं पर टैक्स को घटाकर 18 फीसदी किया जा सकता है. आपको बता दें कि GST काउंसिल की बैठक में जो फैसला होगा उसकी घोषणा बैठक खत्म होने के बाद शुक्रवार को की जाएगी.

200 चीजों पर घट सकता है टैक्स
जीएसटी की दिक्‍कतों को देखने वाले पैनल के प्रमुख बिहार के उप मुख्‍यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उम्‍मीद जताई है कि शुकवार को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में 200 रोज इस्‍तेमाल होने वाली वस्‍तुओं पर टैक्‍स घटाया जा सकता है.

इन वस्‍तुओं को 28 फीसदी के टैक्‍स स्‍लैब के 18 फीसदी पर लाया जा सकता है. इनमें रोजमर्रा के इस्‍तेमाल की वस्‍तुएं के अलावा प्‍लास्टिक प्रोडक्‍ट और हैंड मैड फर्नीचर जैसे सामान भी शामिल हो सकते हैं. इससे कंज्‍यूमर्स और इनकी मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों को राहत मिलेगी.

ये चीजें हो सकती है सस्ती
>
अध्‍ािकारिक सूत्रों के अनुसार शैम्‍पू को 18 फीसदी के टैक्‍स स्‍लैब में लाया जा सकता है.
> इसके अलावा फर्नीचर, इलेक्ट्रिक स्विचेज और प्‍लास्टिक के पाइप पर भी टैक्‍स घटाया जा सकता है.
> उपभोक्ताओं के नजरिए से देखें तो AC रेस्टोरेंट पर टैक्स की दर को 18 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी करने पर सहमति हो सकती है.
> इसके अलावा फर्नीचर, शैंपू, प्लास्कटिक से बने सामान सहित रोजमर्रा के इस्तेमाल में आने वाली कई वस्तुओं पर टैक्स 18 फीसदी से घटकर 12 फीसदी होने की संभावना है.

कारोबारियों को भी मिल सकती है बड़ी राहत
वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की अध्‍यक्षता में होने वाली GST काउंसिल की बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं. इसमें कई वस्‍तुओं पर टैक्‍स की दरें कम होने के अलावा रिटर्न फाइलिंग की दिक्‍कतों को खत्‍म करने और छोटे कारोबारियों को सुविधा देने के फैसले भी हो सकते हैं.

Leave a Reply