कटरीना कैफ की ‘सुपर सोल्जर’ 2022 तक के लिए टली

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म 'सुपर सोल्जर' कोरोना महामारी के कारण एक साल के लिए टाल दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना की यह फिल्म अब साल 2022 में ही फ्लोर पर आ पाएगी। मेकर्स ने पहले साल 2021 में फिल्म की शूटिंग शुरु करने का फैसला किया था। हालांकि, अब कोरोना के कारण ये संभव नहीं हो पा रहा है, तो इसलिए ही इस फिल्म को आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है। फिल्म में कटरीना सुपरहीरो के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में सुपरहीरो का किरदार निभाने के लिए कटरीना ने ट्रेनिंग भी ले ली है। इसकी शूटिंग, अबूधाबी, पोलैंड, उत्तराखंड और जॉर्जिया में होगी। कटरीना पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो बॉलीवुड में फीमेल सुपरहीरो का किरदार निभाने वाली हैं।
