जहरीली धुंध की चादर छाई, सांस लेना हुआ मुश्किल, 400 के पार पहुंचा AQI

दिल्ली-एनसीआर के जनता के लिए मौसम दमघोंटू हो गया है। मंगलवार सुबह से ही जहरीली धुंध की चादर छाई रही। चारों तरफ धुआं-धुआं दिख रहा था। दोपहर 1 बजे कई इलाकों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के पार रिकॉर्ड हुआ। इनमें सोनिया विहार का एक्यूआई सबसे अधिक रहा। मुंडका में दोपहर 1 बजे 428 एक्यूआई मापा गया। वहीं, पूठ खुर्द बवाना में एक्यूआई 410 पर बना हुआ है। राजधानी के अधिकांश इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार है।

दोपहर 1 बजे कुछ इलाकों के एक्यूआई

आनंद विहार- 401

मुंडका- 428

रोहिणी- 410

पूठ खुर्द बवाना- 410

2021 में अक्टूबर माह था सबसे साफ

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 2015 से 2023 के दौरान 2021 का अक्टूबर का महीना सबसे साफ था। 2022 में यह उससे अधिक प्रदूषित दर्ज किया गया।

देशभर का मौसमी प्रणाली सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अफगानिस्तान और आसपास के इलाकों पर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान पर प्रतिचक्रवात बना हुआ है। बांग्लादेश पर भी चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना है।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तटीय आंध्र प्रदेश, गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। सिक्किम, दक्षिण ओडिशा और जम्मू-कश्मीर में हल्की वर्षा हो सकती है।

Leave a Reply