ACB की झुंझुनूं में बड़ी कार्रवाई, 1 लाख की रिश्वत लेते पार्षद ट्रैप, आयुक्त भी लपेटे में

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की जयपुर टीम ने शुक्रवार को झुंझुनूं में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर परिषद के एक पार्षद को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है. पार्षद रिश्वत की यह राशि आयुक्त के लिए ले रहा बताया जा रहा है. ब्यूरो की टीम पार्षद एवं आयुक्त दोनों से पूछताछ में जुटी हुई है.जानकारी के अनुसार ब्यूरो के पास परिवादी ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद ब्यूरो ने उसका सत्यापन कराया तो वह सही निकली. इस पर ब्यूरो की टीम ने शुक्रवार को जाल बिछाकर ट्रेप की कार्रवाई को अंजाम दिया. ब्यूरो की टीम ने झुंझुनूं नगर परिषद के पार्षद मनोज कुमार को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया. ब्यूरो की पूछताछ में पार्षद ने रिश्वत की यह राशि आयुक्त विनयपाल सिंह के लिए लेना बताया.ब्यूरो कर रहा है पार्षद एवं आयुक्त से पूछताछ रिश्वत की यह राशि जमीन पर प्लॉटिंग करने की एवज में ली गई थी. परिवादी रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए पहले दे चुका है. मामले में आयुक्त की भूमिका सामने आने पर ब्यूरो की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंच गई है. ब्यूरो की टीम पार्षद मनोज कुमार और आयुक्त से पूछताछ में जुटी हुई है.ब्यूरो कर रहा है पार्षद एवं आयुक्त से पूछताछ रिश्वत की यह राशि जमीन पर प्लॉटिंग करने की एवज में ली गई थी. परिवादी रिश्वत की पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपए पहले दे चुका है. मामले में आयुक्त की भूमिका सामने आने पर ब्यूरो की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंच गई है. ब्यूरो की टीम पार्षद मनोज कुमार और आयुक्त से पूछताछ में जुटी हुई है.
