Amitabh-Jaya Anniversary पर जानिए ये खास बात, दोनों का बिहार से कैसा रहा है नाता

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के विवाह के 46 साल आज पूरे हो गए। अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी (बच्चन) ने 3 जून 1973 को सात फेरे लिए थे। कम लोग ही जानते हैं कि अमिताभ व जया का बिहार से भी नाता रहा है। अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा गोस्वामी का बचपन पटना में बीता है।
पटना में बीता था अमिताभ बच्चन की सास का बचपन
अमिताभ बच्चन की सास इंदिरा भादुड़ी का बचपन पटना में बीता था। उनकी पढ़ाई पटना में ही हुई थी। भोपाल में अंग्रेजी अखबार ‘स्टेट्समैन’ के संवाददाता तरुण कुमार भादुड़ी से उनकी शादी हुई।
