नेचुरल निखार के लिए चेहरे पर लगाएं किचन में रखी ये चीजें

भारतीय रसोई में ऐसी कई चीजें मौजूद होती हैं, जो न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि स्किन से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाने में मदद करती हैं। अगर आप चेहरे पर नेचुरल निखार पाना चाहती हैं, तो इन चीजों को स्किन केयर रूटीन में जरूर शामिल करें। एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर ये चीजें आपकी खूबसूरती निखारने में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं, किचन में रखी किन चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं।

कच्चा दूध

स्किन को चमकदार बनाने के लिए आप स्किन केयर रूटीन में कच्चा दूध शामिल कर सकते हैं। आप इसे रोजाना चेहरे पर अप्लाई करें। एक बाउल में कच्चा दूध लें और इसे कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं, कुछ देर बाद पानी से धो लें।

दही

दही सेहत के अलावा स्किन के लिए भी फायदेमंद होता है। यह एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर के रूप में काम करता है। अगर आप नेचुरल ग्लो पाना चाहते हैं, तो रोजाना चेहरे पर दही से मसाज करें। इससे आपको दाग-धब्बों से राहत मिल सकती है। इसके अलावा आप दही से बने फेस पैक भी चेहरे पर लगा सकते हैं।

शहद

शहद को नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में जाना जाता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। स्किन पर इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में एक चम्मच शहद लें, इसमें नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

टमाटर

टमाटर खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ स्किन को भी चमकदार बनाने में मदद करता है। अगर आप मुंहासे की समस्या से परेशान हैं, तो टमाटर के रस में थोड़ा सा बेसन मिलाएं, गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में इस प्रक्रिया को दो-तीन बार कर सकते हैं।

हल्दी

सदियों से हल्दी का इस्तेमाल त्वचा में निखार लाने के लिए किया जाता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्याओं को कम करने में मददगार है।

Leave a Reply