Bhandara Tragedy: महाराष्ट्र के भंडारा के जिला अस्पताल में आग, 10 नवजात शिशुओं की दर्दनाक मौत

नागपुर| महाराष्ट्र में नागपुर के नजदीक भंडारा जिले में सरकारी अस्पताल से दर्दनाक खबर आई है। इस अस्पताल में शनिवार देर रात आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की मौत हो गई। जिला अस्पताल के सिक न्यूबॉर्न केयर यूनिट ( SNCU) में देर रात 2 बजे अचानक से आग लग गई और यह हादसा हुआ।
इस हादसे में इंटेंसिव केयर यूनिट में रखे 10 नवजात शिशुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 7 नवजात शिशुओं को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी है।
भंडारा जिला अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ.प्रमोद खंडाते ने बताया, 'देर रात करीब 2 बजे के आसपास यह हादसा हुआ है। अस्पताल के आउट बोर्न यूनिट में धुआं निकल रहा था। जब अस्पताल की नर्स ने दरवाजा खोला तो देखा आउट बॉर्न यूनिट में सब जगह धुआं ही धुआं था।'
अधिकारी के अनुसार, नर्स ने तुरंत अस्पताल के अधिकारियों को बुलाया। आपातकाल विभाग और दमकल विभाग मौके पर पहुंचकर बच्चों को बचाने की कोशिश की। हालांकि, इस हादसे में 10 शिशुओं की मौत हो गई, जबकि 7 शिशुओं को बचा लिया गया।

Leave a Reply