BJP राममंदिर-मोदी के नाम पर मांग रही वोट…

भाजपा नेता दीपक बिडकर का कहना है कि पूरा देश मन बना चुका है। धार में भी भाजपा को विजय मिलेगी। गरीब को राशन मिल रहा है। बिजली मिल रही है। इलाज मिल रहा है। सिर पर छत मिल रही है। हर हाथ को रोजगार मिल रहा है। तो हर व्यक्ति मोदीजी को ही चुनेगा। भाजपा की सावित्री ठाकुर अनुभवी हैं। 

कांग्रेस की ओर से ऑब्जर्वर विनोद शर्मा महंगाई-बेरोजगार तो मुद्दा है। मोदीजी की गारंटी दो करोड़ के रोजगार, 100 स्मार्ट सिटी की गारंटी, 15 लाख हर खाते में आने की गारंटी की बात कर लो। मोदीजी ने 2014 में 27 सीट जीती। 2019 में 28 सीटें जीती। अब भी उन्हें वक्त चाहिए। महंगाई, बेरोजगार की बात नहीं करते। धर्म की बात ही भाजपा करती है। यही एक मुद्दा इनके पास है। क्या इस देश में धर्म पर राजनीति चलती रहेगी। ये तो गलत है। राजनीति चलना चाहिए शिक्षा के नाम पर, स्वास्थ्य के नाम पर, रोजगार के नाम पर, महंगाई के नाम पर, जिनके दम पर आप 2014 में सत्ता पाई थी। एक भी योजना गरीबों के नहीं है। किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। देश के चंदा चोर विदेश भाग गए। वो सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, भारत-पाकिस्तान की बात करते हैं। वो उनके राम-राम है, दिल में नाथूराम है। 

महिला नेत्री ममता जोशी (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष) ने कहा कि भोजशाला का मुद्दा तो है ही। राम भी मुद्दा है। उनकी क्या बात क्या करें वो तो राम को नकारते रहे हैं। राम सेतू को नकारता रहा है। हमने मंदिर ने बनवाया तो हम तो उसकी बात करेंगे। हम राम का नाम लेंगे। यहां की भोजशाला भी हमारे मुद्दे में है। 

धार कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर छाबड़ा ने कहा कि भाजपा भोजशाला को मुद्दा बना रहे हैं। यहां सुविधाओं का मुद्दा है। धार लोकसभा के मुद्दों की बात करो तो ये इलाका आदिवासी बहुल है। पीथमपुर एशिया का सबसे बड़ा औद्योगिक हक है, पर यहां के लोगों को रोजगार नहीं है। पलायन बड़ा मुद्दा है। पेट पालने के लिए घर-बार छोड़ना पड़ रहा है। पानी की भी समस्या भी विकराल है। लोगों को पानी नहीं मिल रहा। जमीन पर विकास नहीं है, जनता बदलाव चाहती है। 

स्थानीय समर्थक का कहना है कि राम मंदिर राजनीतिक मुद्दा नहीं है। भाजपा ने बनवाया है, जनता के लिए ही बना है। जनता क्यों बदलाव चाहेगी। भाजपा ने जनता को चाहिए वो दिया है। राशन दिया, घर दिया, आयुष्मान योजना से इलाज दे रहे हैं। फिर जनता बदलाव चाहेगी। 

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज

चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों, उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

Leave a Reply