CM बनने के बाद योगी ने पहली बार किए रामलला के दर्शन

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने अस्थायी राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उत्तर प्रदेश के सीएम का पदभार संभालने के बाद वह पहली बार अयोध्या आए हैं। आदित्यनाथ का यह दौरा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि एक दिन पहले ही बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय किए गए हैं।

अस्थायी राम मंदिर में रूके आधा घंटा
योगी आज सुबह यहां पहुंचे। राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर में स्थित अस्थायी राम मंदिर में वह करीब आधे घंटे तक रहे।

-उन्होंने सरयू नदी के तट पर पूजा की।

-आदित्यनाथ ने सबसे पहले अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ धरम दास भी थे। बता दें कि मंगलवार को दास के खिलाफ भी आपराधिक साजिश रचने के आरोप तय हुए हैं।
PunjabKesari
योगी पहले भी जा चुके हैं अयोध्या
योगी  का अयोध्या से खास रिश्ता रहा है। योगी यहां रामलला के दर्शन के अलावा डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में पार्टी पदाधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों संग समीक्षा बैठक करेंगे और महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।
PunjabKesari
बाबरी मस्जिद पर सुनवाई
योगी के इस अयोध्या दौरे को संकेतात्मक समझा जा रहा है। दरअसल योगी के दौरे से एक दिन पहले सीबीआई की स्पेशल अदालत ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और एमएम जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती और नौ अन्य लोगों के खिलाफ आरोप तय किए थे। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके यादव ने सभी 6 को 50,000-50,000 रुपए के निजी मुचलके पर जमानत भी दे दी। उनकी जमानत याचिका का सीबीआई ने विरोध किया था लेकिन न्यायाधीश ने विरोध को खारिज कर दिया।
PunjabKesari
गौरतलब है कि इससे पहले साल 2002 में राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए रामलला के दर्शन किए थे। ऐसे में पिछले 15 वर्षों के दौरान किसी मुख्यमंत्री के इस पहले अयोध्या दौरे के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

Leave a Reply