जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर हंगामा

नई दिल्ली । जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया है। गेट नंबर 7 पर पुलिस और छात्रों के बीच झूमा-झटकी हो गई। जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर 2 हफ्ते से प्रदर्शन चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की ओर से प्रदर्शन खत्म करने की अपील के बावजूद छात्रों ने नारेबाजी जारी रखी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के प्रदर्शन स्थल के नजदीक गरमाए माहौल के बीच रविवार शाम को गेट संख्या 7 पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प और झूमाझटकी हो गई। प्रदर्शन करने पहुंची तीन बाहरी लड़कियों और एक लड़के को पुलिस की ओर से हिरासत में लेने की बात कही गई है। हालांकि हिरासत की बात को लेकर पुलिस उपायुक्त विनीत कुमार ने इन्कार किया है। जामिया मिलिया इस्लामिया (जेएमआई) में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन रविवार को और तीखा हो गया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के उस फैसले पर सवाल उठाए जिसके तहत अचानक सभी क्लासों को ऑनलाइन कर दिया गया है। छात्रों का आरोप है कि यह कैंपस को खाली कराने और छात्र संघ को बहाल करने की उनकी मांग को दबाने की एक सोची-समझी साजिश है।
