LOC पर 50 डिग्री तापमान में देश की रक्षा कर रहे जवान

जोधपुरः राजस्थान में मई महीने में ही गर्मी चरम पर पहुंच गई है। सीमावर्ती जैसलमेर जिले में पाकिस्तान से सटी कई सीमा चौकियों पर तापमान 50 डिग्री के करीब पहुंच गया। वहीं शहरी क्षेत्रों में सबसे अधिक तापमान 47 डिग्री जोधपुर जिले के फलोदी शहर में दर्ज किया गया। मई माह शुरू होते ही आसमान से बरसती आग के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना दूभर हो रहा है। अंगारों के समान तप रहे रेगिस्तान में भी सीमा पर तैनात जवान अपनी ड्यूटी पूरी कर रहे हैं।

शाहगढ़ बल्ज क्षेत्र की मुरार सीमा चौकी पर कल अधिकतम तापमान 49.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बबलियानवाला सीमा चौकी पर अधिकतम तापमान 47.5 डिग्री दर्ज किया गया। मुरार सीमा चौकी पर गत वर्ष बीएसएफ के जवानों की तपती मिट्टी पर पापड़ सेंकेने की तस्वीरें सामने अाई थी। सीमा में सुबह 10 बजे के बाद तपती जमीन पर पांव रखना मुश्किल हो रहा है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी से बचने के लिए जवान अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे है। गर्मी में उन्हें नींबू पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन तक गर्मी से राहत मिलने के आसार कम ही नजर आ रहे है।

Leave a Reply