दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में बड़ा एक्शन, सत्येंद्र जैन समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जल बोर्ड (DJB) के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के टेंडर आवंटन में कथित तौर पर सामने आई भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के बहुचर्चित मामले में एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे सत्येंद्र जैन समेत कुल छह प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों के नाम

एसीबी द्वारा की गई इस बड़ी कार्रवाई में पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के अलावा जिन अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें निम्नलिखित नाम शामिल हैं:

  • उदित प्रकाश राय (तत्कालीन डीजेबी सीईओ और आईएएस अधिकारी)

  • अंकित श्रीवास्तव (दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व संविदा सलाहकार)

  • नागेंद्र यादव (एएन एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर)

  • राजा कुमार कुर्रा (यूरोटेक एनवायरमेंट प्राइवेट लिमिटेड के मालिक)

  • पंकज वर्मा (सृजनहार के प्रोपराइटर)

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत की गई इस कार्रवाई के बाद एसीबी आज सभी गिरफ्तार आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पेश करेगी। सभी आरोपियों को राउज एवेन्यू कोर्ट में लाया जा रहा है, जहाँ मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

Leave a Reply