दिल्ली में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बन रही थी मस्जिद, निर्माण रुकवाया…

गाजीपुर लैंडफिल के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से मस्जिद बनाने का मामला सामने आया है। हिंदू अखंड भारत मोर्चा की शिकायत पर जिला प्रशासन ने इस निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। प्रशासन की ओर से एसडीएम मयूर विहार ने मस्जिद का निर्माण कार्य कर रहे लोगों से जमीन के कागजात मांगे तो वह दिखा नहीं सके, न ही उनके पास निर्माण कार्य के लिए निगम की अनुमति थी। जमीन किस सरकारी विभाग की है स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एसडीएम ने डीडीए, नगर निगम व दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड को पत्र लिखकर जमीन के बारे में जानकारी मांगी है। फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है। एसडीएम संदीप दत्ता ने बताया कि उन्हें एक शिकायत मिली थी कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बिना देर किए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है।

गाजीपुर थानाध्यक्ष को आदेश का पालन करवाने के लिए कहा है। निर्माण कार्य करने वाले जमीन के कागजात नहीं दिखा पा रहे हैं। डीडीए, निगम व शहरी आश्रय सुधार बोर्ड से पांच अप्रैल तक जमीन के स्वामित्व में जवाब मांगा है।

शिकायतकर्ता संगठन ने बताया लैंड जिहाद

हिंदू अखंड भारत मोर्चा ने अध्यक्ष संदीप आहुजा ने अवैध निर्माण को लैंड जिहाद बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भू-माफिया सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने दिल्ली पुलिस, प्रशासन व उपराज्यपाल से मांग की है कि जो लोग सरकारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए व जो धार्मिक स्थल को जितना हिस्सा बन गया है उसे ध्वस्त किया जाए। सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए।

Leave a Reply