OMG : 24 हजार रुपये में लीजिए एक किलो चाय

नई दिल्ली। हमारे यहां दिन की शुरूआत चाय की चुस्की के साथ होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, देश में एक ऐसी चाय भी है, जिसकी कीमत हजारों में है। इस चाय की कीमत 24,501 रुपये प्रति किलो है। यह अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में पैदा होती है। यह चाय बैंगनी रंग की दिखती है। एक संस्थान ने इस चाय के इतिहास पर रिसर्च की है। रिसर्चर के अनुसार पहले यह चाय कीनिया में उगती थी। उसके बाद वहां से सबसे पहले भारत में असम आई। इसके बाद असम से अरुणाचल प्रदेश में यह चाय काफी पॉपुलर हुई। 24 हजार रुपये से ज्यादा की मिलने वाली यह चाय काफी रिच क्वालिटी की होती है। सबसे बड़ी खासियत इस चाय की यह है कि इसे पीकर कैंसर और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।
