PM मोदी की लोकप्रियता से डर गई कांग्रेस, इसलिए चुनाव में नहीं उतरीं प्रियंका गांधी : विजय रूपाणी

मुंबई: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (Vijay rupani) ने कहा है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से घबरा गई हैं. इसलिए उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है. ZEE न्यूज से खास बातचीत में रूपाणी ने कहा कि विपक्षी दलों में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है, लेकिन उन्हें ऐसा कोई अवसर मिलने वाला नहीं है.

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी शनिवार को मुंबई में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे. रूपानी ने मुंबई के उत्तर पूर्व के बीजेपी कैंडिडेट मनोज कोटक के लिए प्रचार किया. विजय रूपानी ने शरद पवार के विपक्ष के प्रधानमंत्री पद के बयान पर कहा कि 23 मई के नतीजों के बाद पता चलेगा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री बनाने का अवसर ही नहीं होगा. शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के बयान पर विजय रूपाणी ने कहा कि जिन्ना का मतलब पाकिस्तान होता है. उन्होंने कहा होगा कांग्रेस पाकिस्तान कि पार्टी है.
 

Leave a Reply