धर्मशाला में Rajat Patidar की धूम…

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में आरसीबी की तरफ से रजत पाटीदार का बल्ला धर्मशाला में खूब गरजा। रजत पाटीदार को 0 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला था, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और 21 गेंद पर तूफानी फिफ्टी जड़कर पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। रजत पाटीदार आईपीएल 2024 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ बल्ले से जो फिफ्टी जड़ी, वो उनके मौजूदा सीजन की चौथी फिफ्टी रही।

रजत पाटीदार ने 21 गेंद पर ठोकी तूफानी फिफ्टी

दरअसल, आरसीबी की तरफ से पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2024 के 58वें मैच में रजत पाटीदार ने 23 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। पाटीदार का बल्ला धर्मशाला में जमकर गरजा। उन्होंने पंजाब के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। और अपनी पारी में 6 छक्के और 3 चौके लगाए। इस दौरान उन्होंने अपने ही एक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

पाटीदार ने इससे पहले मौजूदा सीजन में तीन अर्धशतक लगाए हैं। पाटीदार ने हैदराबाद के खिलाफ 19 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया था। इसके बाद केकेआर के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 21 गेंदों में फिफ्टी लगाई। अब पंजाब के खिलाफ भी रजत ने 21 गेंदों में अर्धशतक ठोका। 

रजत पाटीदार के दो कैच हुए ड्रॉप

रजत पाटीदार के दो कैच पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने ड्रॉप किए। उनका पहला कैच हर्षल पटेल ने टपकाया था। उस वक्त रजत खाता तक नहीं खोल पाए थे। इसके बाद 8वें ओवर में राहुल चाहर की गेंद पर उनका कैच छूटा।

रजत पाटीदार का मौजूदा सीजन में ऐसा रहा प्रदर्शन

0 (3), आरसीबी बनाम सीएसके, चेन्नई
50(26), आरसीबी बनाम मुंबई इंडियंस, वानखेड़े
52(23), आरसीबी बनाम केकेआर, कोलकाता
50(20), आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, हैदराबाद
55 (23), आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स, धर्मशाला
आरसीबी के लिए सबसे तेज 50 रन (गेंद के लिहाज से)
17 गेंदों पर- क्रिस गेल 2013
18 गेंद पर- फाफ डुप्लेसी, 2024
19 गेंद पर- रोबिन उथप्पा, 2010
19 गेंद पर- रजत पाटीदार, 2024
21 गेंद पर- एबी डिविलियर्स- 2012
21 गेंद पर- रजत पाटीदार- 2024
21 गेंद पर- रजत पाटीदार- 2024, धर्मशाला

Leave a Reply