भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजवर्धन सिंह दत्तीगांव करोड़पति हैं

 बदनावर  ।   विधानसभा सीट बदनावर से चुनाव लड़ रहे 51 वर्षीय भाजपा के राजवर्धन सिंह दत्तीगांव करोड़पति है। दत्तीगांव मास कम्यूनिकेशन इन एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कर रखा है। दत्तीगांव पर कोई आपराधिक प्रकरण नहीं चल रहा है। हालांकि 2020 के उपचुनाव की तुलना में उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है।भाजपा प्रत्याशी एवं उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने विधानसभा चुनाव में अपने नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए शपथ पत्र में अपनी चल-अचल संपत्ति नौ करोड़ से अधिक बताई है। इसके साथ ही करीब दो करोड़ की देनदारियों का भी उल्लेख किया गया है। शपथ पत्र के अनुसार दत्तीगांव के पास नगद राशि पांच लाख 15 हजार रुपये है। मोटर वाहन के रूप में उनके पास एक होंडा सीआरवी कार है। कीमत 28 लाख तथा 20 हजार रुपये कीमत की एक बजाज मोटरसाइकिल है।

2 किलो सोना राजवर्धन सिंह के पास

इसके अलावा जेवरात के रूप में दो किलोग्राम सोना है। जिसकी 80 लाख रुपये एवं 50 किलोग्राम चांदी जिसकी कीमत 25 लाख रुपये उनके पास है। जबकि धर्मपत्नी श्वेतासिंह के पास एक किलो 500 ग्राम सोने के जेवर कीमत 68 लाख रुपये है तथा 20 किलोग्राम चांदी के जेवर कीमत 12 लाख रु है। दत्तीगांव के पास 2020 के उपचुनाव के दौरान भी इतने ही सोना-चांदी के जेवरात थे। उनमें कोई वृद्धि नहीं हुई है। इस प्रकार राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के पास चल संपत्ति के रूप में दो करोड़ 21 लाख 10 हजार 265 रुपये 50 पैसे हैं।

राजवर्धन सिंह की पत्नी भी करोड़पति

राजवर्धन सिंह की पत्नी के पास 84 लाख 61 हजार 301 रुपये हैं। अचल संपत्ति की कुल बाजार कीमत नौ करोड़ 57 लाख रुपये हैं। बदनावर की एचडीएफसी बैंक से एक करोड़ 80 लाख 51 हजार 73 रुपये का लोन लिया गया है। उनकी धर्मपत्नी के नाम से भी एचडीएफसी बैंक से लिए गए 43 लाख 83 हजार 387 रुपये के लोन की देनदारी है।

Leave a Reply