Realme Narzo सीरीज का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 24 सितंबर को होगा लॉन्च

नई दिल्ली| रियलमी 24 सितंबर को भारत में अपने दो नए स्मार्टफोन- Narzo 50i और Narzo 50A को लॉन्च करने वाली है। फोन के लॉन्च से पहले एक लीक रिपोर्ट आई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि नारजो 50i कंपनी की नारजो सीरीज के तहत आने वाला सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। कंपनी ने इस दोनों अपकमिंग स्मार्टफोन्स को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर टीज करना शुरू कर दिया है। 8 हजार रुपये के आसपास हो सकती है कीमत
रियलमी नारजो 50i की कीमत 8 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। नारजो 50i के पहले कंपनी इस सीरीज के सस्ते फोन के तौर पर नारजो 20A और नारजो 30A को लॉन्च कर चुकी है। लॉन्च के वक्त नारजो 20A की कीमत 8,499 रुपये और नारजो 30A की कीमत 8,999 रुपये थी।
मिल सकते हैं ये फीचर और स्पेसिफिकेशन
नारजो 50i किन फीचर और स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आई है। वहीं, बात अगर इस सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन यानी नारजो 50A की करें तो टीजर्स में इसके खास फीचर्स के बारे में पता चल गया है। नारजो 50A को कंपनी दो वेरियंट- 4जीबी+64जीबी और 4जीबी+128जीबी में लॉन्च कर सकती है। 

Leave a Reply