Samsung Galaxy A51 के बारे में मिली नई जानकारी, खींच सकेंगे लजवाब फोटो

Samsung Galaxy A51 के बारे में नई जानकारी हासिल हुई है। Samsung का आगामी फोन पहले ही ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर SM-A515F के साथ लिस्ट किया जा चुका है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि गैलेक्सी ए51 फोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा आ सकता है।
इसके अलावा अन्य सैमसंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-AN815F के साथ सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह आगामी स्मार्टफोन Galaxy A81 हो सकता है, जिसमें एस पेन हो सकता है। बताते चलें कि अभी तक S Pen केवल Galaxy Note सीरीज में ही आता था।
टेक जगत के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए51 में दिए जाने वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा फोन के पिछले हिस्से में क्वाड रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। आगामी सैमसंग फोन में दिए जाने वाला मैक्रो लेंस फूल आदि चीजों की पास से क्लियर तस्वीरें कैप्चर करने का काम करेगा। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर 48 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
