SBI जनसेवा केंद्र में लूट के बाद इस वारदात की फिराक में थे दो सगे भाई और फिर…

देवरिया (Deoria): एसबीआई (SBI) जनसेवा केंद्र (Jan Seva Kendra) में लूट (robbery) की वारदात को अंजाम देने के बाद शहर में सनसनी फैलाने वाले दो सगे भाई दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. गनीमत रही कि ये दोनों अपने मंसूबों में सफल होते, इससे पहले देवर‍िया पुलिस (Deoria Police) ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार हुए दोनों भाइयों की पहचान अरुण सिंह पटेल (Arun Singh Patel) और विजय सिंह पटेल (Vijay Singh Patel) के रूप में हुई है.

देवरिया के पुलिस अधीक्षक (Superintendent of Police of Deoria) डॉ. श्रीपति मिश्र (Dr. Shripati Mishra) ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सितंबर महीने में एसबीआई की जनसेवा केंद्र में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो मुख्य अभियुक्‍तों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपी अरुण सिंह पटेल और विजय सिंह पटेल हार्ड कोर क्रिमिनल है. ये दोनों न केवल सगे भाई हैं, बल्कि हिस्ट्रीशीटर बदमाश भी हैं.

उन्‍होंने बताया कि दोनों आरोपी कुशीनगर जिले के रहने वाले है. इन्होंने बिहार के अपने तीन साथियों के साथ के सारण में एटीएम व अपाची लूट की वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात को अंजाम देने के बाद, इन बदमाशों ने देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र के अंतर्ग आने वाले जनसेवा केंद्र पर धावा बोल दिया था.

उन्‍होंने बताया कि इन बदमाशों ने इस वारदात में 2.40 लाख रुपए, मोबाइल और अन्य समान लूट कर फरार हो गए थे. पुलिस ने इनको बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार से उस समय दबोचा है, जब यह दोनों बड़ी लूट की योजना बना रहे थे. तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके कब्‍जे से लूट के 58 हज़ार रुपए, मोबाइल, तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद किया है. इस मसले पर एसपी श्रीपति मिश्रा ने बताया कि पूरी पुलिस टीम को इस खुलासे पर 25 हजार रुपये का ईनाम दिया गया है.
 

Leave a Reply