समस्तीपुर में दो पक्षों में हिंसक झड़प, मारपीट और तलवारबाजी में सात घायल

समस्तीपुर में लड़का और लड़की के बीच शुरू हुए विवाद के कारण दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष ने तलावार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं महिला पर पेट्रोल भी फेंक दिया। महिला समेत दो लोगों की हालत गंभीर है। इस विवाद में दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से उमेश कुमार, पत्नी संगीता देवी, पुत्री अंशु कुमारी, आकांक्षा कुमारी , सुनीला देवी शामिल हैं। दूसरे पक्ष से उमेश पंडित की पत्नी तेतरी देवी, व राजकरण पंडित शामिल हैं। घटना उजियारपुर थाने के परोरिया गांव की है। 

बताया जा रहा है कि अकल पंडित व अरविंद्र महतो के बेटा व बेटी के बीच किसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। इस मामले में लेकर लड़की पक्ष के लोगों ने थाना में आवेदन दिया था। जिसमें गांव के ही दीपक कुमार को आरोपी बनाया गया । इसी मामले को लेकर देर शाम उजियारपुर पुलिस की टीम गांव में जांच के लिए पहुंची। उधर, पुलिस के सामने भी दोनों गुटो के बीच विवाद हुआ था। लेकिन पुलिस के जाते ही दोनों गुट आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों ओर से सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जबरन घर पर चढ़ कर हमला करने का आरोप लगाया।

Leave a Reply