सुरक्षा कारणों से आज भी बंद रहेंगे जनपथ-राजीव चौक समेत ये 6 मेट्रो स्टेशन डीएमआरसी ने दी जानकारी

नई दिल्ली । बीते दो दिनों से मेट्रो को लेकर परेशानी झेल रहे दिल्लीवालों को सोमवार 12 अक्टूबर को भी मेट्रो को लेकर असुविधा का सामना करना पड़ेगा। आज भी दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए यह जानकारी दी है कि सुरक्षा कारणों से, 12 अक्टूबर 2026 को सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक 6 मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद रहेंगे। इसके अलावा, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा स्थिति की समीक्षा की जाएगी और उसी अनुसार आवश्यक अपडेट साझा किए जाएंगे। हालांकि, सभी संबंधित मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज (ट्रेन बदलने की) सुविधा उपलब्ध रहेगी।
