13 वर्षीय बेटी से सौतेले पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुटी पुलिस

सूरत | राज्य में फिर एक बार पिता-पुत्री के पवित्र रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है| सूरत के वराछा में 13 वर्षीय बेटी के साथ सौतेले पिता दुष्कर्म और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया| पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है| सूरत के वराछा पुलिस थाने में किशोरी की माता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के मुताबिक वह वराछा के जगदीशनगर में साडी में स्टोन लगाने का काम करती है| कुछ समय पहले उसका पति अन्य युवती के साथ भाग गया था, जिसके बाद वह अपनी दो संतानों के साथ सूरत आ गई और अपने भाई-भाभी के साथ रहने लगी| उस दौरान साथ में काम करनेवाले रामेश्वर आसाराम कुशवाहा के साथ परिचय होने पर करीब 10 साल पहले उससे शादी कर ली थी| रामेश्वर कुशवाहा से दो बेटे हुए| महिला पति और चार संतानों के साथ रहती है| इस बीच उसके पति रामेश्वर कुवाहा ने उसकी 13 साल की बेटी के साथ शारीरिक छेड़छाड़ शुरू कर दी| चार-पांच दफा ना सिर्फ शारीरिक संबंध बनाए, बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया| पीड़ित किशोरी की शिकायत के आधार पर वराछा पुलिस ने आरोपी रामेश्वर कुशवाहा को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है|

Leave a Reply