खूब भाग्यशाली होती है ये महिलाएं, शरीर के तिल में छिपा है रहस्य, वैभव की कभी नहीं होती कमी

मानव जीवन के जुड़ी हर छोटी बड़ी चीजों का सीधा कनेक्शन मनुष्य के भविष्य से होता है. कभी-कभी कुछ चीजें शुभ होती हैं, तो कभी इनका अशुभ फल भी मिलता है. मनुष्य के शरीर के अलग-अलग अंगों पर दिखने वाला तिल या मस्सा भी मनुष्य के जीवन में बड़े बदलाव ला सकती है. ज्योतिष के अंतर्गत आने वाले सामुद्रिक शास्त्र में इसके बारे में विस्तृत उल्लेख है.
काशी के ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि मानव जीवन के शरीर से जुड़े अंगों के आकार रंग रूप के आधार पर भी भविष्य के कई संकेत मिलते हैं. तिल और मस्सा भी उनमें से एक है. उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के इस पांच अंगों पर तिल या मस्सा होता है. वो महिलाएं सफल और पॉवरफुल महिलाएं होती है.
वैभव की कभी कमी नहीं
महिलाओं के लिए राजसूचक सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिन भी स्त्रियों के दोनों भौंह के बीच में लाल मस्सा हो वो महिलाएं भाग्यवान होती है. ऐसी महिलाएं आईएएस, पीसीएस और अफसर बन सकती है. इसके अलावा वो जिन जगह पर भी होती है, उन्हें उच्चस्थ पद मिलता है. ये मस्सा राजयोग का सूचक होता है. वहीं यदि तिल ललाट (सिर) पर हो तो ऐसी महिलाएं ऐश्वर्यवान होती है. यानी वो जिस भी घर में रहती है, वहां धन, वैभव की कभी कमी नहीं होती है.
बेहद मृदुभाषी होती है महिलाएं
जिन महिलाओं के बाएं गाल पर तिल होता है, ऐसी महिलाएं मृदुभाषी होती हैं. यानी अपने मधुर वाणी के कारण यह सबका मन मोह लेती है. ऐसी महिलाओं का काम उनके मधुर वाणी के कारण हमेशा बनता है. ऐसी महिलाएं करियर के क्षेत्र में खूब तरक्की करती हैं. नौकरी व्यापार के क्षेत्र में सफलता वहीं जिन महिलाओं के ह्रदय में तिल होता है, वो सौभाग्यवान होती है. ऐसी महिलाओं के पास धन-दौलत की कमी नहीं रहती. व्यापार, नौकरी के क्षेत्र में इन्हें अपार सफलता मिलती है. इसके अलावा जिन महिलाओं के दाहिने स्तन पर लाल मस्सा होता है. ऐसी महिलाएं पुत्रवती होती हैं, उन्हें पहले पुत्री और फिर पुत्र की प्राप्ति होती है.
