Today Gold Price: सोना-चांदी की कीमत ने छू लिया आसमान! देखिए आपके प्रदेश में क्या है हाल

सोने में निवेश करने वालों को एक साल में 17 फीसदी का फायदा हुआ है, जबकि बैंक एफडी पर अधिकतम 8.5 फीसदी ब्याज ही मिलता है। फरवरी में आम बजट में सोने और चांदी के आयात शुल्क में कमी आने के बाद इनके दाम में गिरावट आई थी। 
सितंबर में भाव में उतार-चढ़ाव देखे गए, लेकिन उसके बाद दोनों ही बहुमूल्य धातुओं के दाम में तेजी बनी हुई है। अब तो सोने-चांदी का भाव नए कीर्तिमान गढ़ रहे हैं। हालांकि भाव बढ़ने से मात्रा के लिहाज से कुल कारोबार घटा है। 

पहले प्रति दिन अमूमन 35 किलो ठोस सोने और गहनों की बिक्री होती थी। अब यह बिक्री घटकर औसतन 30 किलो प्रतिदिन पर आ गई है। हालांकि चोटी पर भाव होने की वजह से टर्नओवर बढ़ा है। 

अब दिवाली पर खपत भी बढ़ने की संभावना है। शहर में मौजूदा टर्नओवर करीब 25 करोड़ रोज का है, जो दिवाली में बढ़कर औसतन 125 करोड़ प्रतिदिन हो जाने का अनुमान है।
उप्र सराफा एसोसिएशन के मंत्री राम किशोर मिश्रा ने बताया कि सोने-चांदी के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें निवेश पर बहुत अच्छा रिटर्न मिला है। सोने में मिले 17 फीसदी और चांदी में 26 फीसदी रिटर्न बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज बहुत ज्यादा हैं।

एफडी में वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम रिटर्न मिलता है, जो 8.5 फीसदी है। उन्होंने बताया कि बीते एक महीने में ही चांदी के भाव में प्रति किलो 9100 और सोने के भाव में 4100 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आ चुकी है।

निवेश के लिए अभी करें इंतजार
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा के मुताबिक जिस तरह से सोने-चांदी में तेजी है, उसे देखते हुए यह निवेश के लिए सही समय नहीं है। हालांकि 2025 में चांदी के भाव एक लाख 15 हजार प्रति किलो और सोने के भाव 85 से 86 हजार प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।

सोने-चांदी के भाव
 

तारीख            सोनाचांदी
15 अक्तूबर7800092500
16 अक्तूबर7850094100
17 अक्तूबर7870093700
18 अक्तूबर7935094700
19 अक्तूबर7980099000
21 अक्तूबर80300100000

नोट: 20 अक्तूबर को थोक सराफा बाजार बंद था। सोने के भाव प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव प्रति किलो में उप्र सराफा एसोसिएशन के अनुसार।

बीते छह सालों के भाव

वर्ष            सोनाचांदी
20183250039500
20193660046400
20205330065600
20214927567400
20225170056800
20236260073000

Leave a Reply