राजस्थान में दर्दनाक हादसा, ट्रॉले से भिड़ी कार; छह लोगों की गई जान
![]()
चुरू। राजस्थान के चुरू जिले के सादुलपुर-तारानगर रोड पर ददरेवा-न्यांगली गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तारानगर के सोमसीसर गांव के एक ही परिवार के पांच सदस्यों और कार चालक की जान चली गई है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
गोगामेड़ी दर्शन के लिए जा रहा था परिवार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमसीसर गांव का यह परिवार कार में सवार होकर गोगामेड़ी (कुछ रिपोर्टों के मुताबिक गुड़गांव देवी के भोग) के लिए निकला था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब उनकी कार ददरेवा गांव के पास पहुंची, तो एक ट्रोले से उसकी आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन में सवार लोगों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका।
छह लोगों की मौत, सात महीने की मासूम सुरक्षित
इस हादसे में कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। मृतकों में छह महीने का एक बच्चा भी था जिसने अस्पताल में दम तोड़ा। हालांकि, इस भयावह दुर्घटना के बीच चमत्कारिक रूप से सात महीने की एक मासूम बच्ची सुरक्षित बच गई है, जो गंभीर रूप से घायल है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चुरू रेफर कर दिया गया है।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही सादुलपुर थाना पुलिस और ददरेवा चौकी प्रभारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य चलाया गया तथा सभी शवों को सादुलपुर के राजकीय उप-जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
