एक हजार रुपये को लेकर दो गुटों में मारपीट एक के गुप्त अंग में चोट

नई दिल्ली । विवेक विहार थाना क्षेत्र में एक हजार रुपये को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। पीड़ित मोनू अहेरवार और शिव कुमार ज्वाला नगर में रहते हैं। आरोप है कि पीड़ित मोनू को शिव कुमार ने जमीन पर गिराकर उसके गुप्त अंग पर लात मारी। वहीं, दूसरी ओर से मोनू ने उसकी नाक पर धारदार हथियार से हमला किया। दोनों को इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद दोनों पक्षों की ओर से शिकायत लेकर प्राथमिकी पंजीकृत की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पड़ताल कर रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित मोनू रविवार दोपहर के समय किसी काम के लिए घर से बाहर निकला। इस बीच अंबेडकर पार्क के पास उसे आरोपित शिव कुमार, मुकेश व अन्य ने घेर लिया। मोनू को मुकेश नामक युवक के एक हजार रुपये वापस करने थे। इन लोगों ने मोनू से रुपये मांगे, तो मोनू ने बाद में देने की बात की तो आरोपितों ने उसकी पिटाई कर दी। दूसरी ओर पीड़ित शिव कुमार ने बताया कि रुपये मांगने पर मोनू ने फोन मर महिलाओं को बुलवा लिया। इसके बाद महिलाओं ने उसकी पिटाई कर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और मोनू ने उसकी नाक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply