सरेआम गोलियां चलाकर दो को उतारा मौत के घाट, कई लोग हुए जख्मी..

जयपुर | दौसा में सोमवार सुबह सरेआम फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी गई। साथ ही कई लोग जख्मी भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आज सवेरे मंडावर थाना इलाके के पास फिर से दोनों पक्षों आमने-सामने आ गए। इसी दौरान तनातनी के बीच एक पक्ष ने फायर दाग दिए।

अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार दौसा जिले में आज सवेरे दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाते हुए कई लोगों को जख्मी कर दिया। प्रारंभिक जांच पड़ताल के आधार पर पुलिस ने बताया कि एक महिला और एक पुरुष की हत्या कर दी की गई है।

महिला की पहचान अलका जोगी और पुरुष की पहचान हीरालाल जोगी के रूप में हुई है। वहीं, कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बाकी फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।मौके पर मौजूद मंडावर थाना पुलिस ने बताया कि सवेरे किसी बात को लेकर दोनो पक्षों के बीच तनातनी हो गई। एक पक्ष कुछ समझ पाता इससे पहले ही दूसरे पक्ष ने फायरिंग कर दी।

अचानक हुए इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को मिली। जिन दो लोगों की हत्या की गई उनके शव राजकीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाए गए हैं।हत्या के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया है कि जमीन और अन्य मामलों को लेकर दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है।

इस बारे में पहले भी मंडावर थाने में रिपोर्ट दी गई है। दुर्घटना के एक मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चलने की बात भी समाने आ रही है। इसी विवाद के चलते कल रविवार को भी दोनों पक्षों क बीच में झगड़ा हुआ था।

Leave a Reply