UP के पहले CM पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 132वीं जयंती आज, 1957 में भारत रत्न से किया गया था सम्मानित

अल्मोड़ा,: भारत रत्न (Bharat Ratna) पंडित गोविन्द बल्लभ पंत (Pandit Govind Ballabh Pant) की 132 वीं जयंती आज (10 सितंबर) को पूरे देश के साथ उनके गृह जनपद अल्मोड़ा (Almora) में भी मनाई जा रही है. पंत जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने पंडित गोविन्द बल्लभ की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर श्रद्धांजलि दी और उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर देश के विकास का संकल्प लिया. 
पंत जयंती के अवसर पर अल्मोड़ा में सुबह से ही तमाम कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. अल्मोड़ा पंत पार्क में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उनकी मूर्ति में माल्यार्पण कर उनके पथ पर चलने का संकल्प लेने की बात कही. इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया.
पंडित गोविन्द बल्लभ पंत के पैत्रक गांव में भी पंत जयंती की धूम है. जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर स्थित भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत की जन्म स्थली खूंट में आज उनके 132 वीं जयंती मनायी जा रही है. कार्यक्रम में आज राज्यपाल बेबी रानी मौर्या शामिल होंगी. उनके पैतृक गांव खूंट में बने उनके स्मारक पर जाकर जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उन्हें पुष्प अर्पित कर उन्हें याद कर रहे हैं. 
 

Leave a Reply