‘पॉर्न देखा और हस्तमैथुन किया’, फ्लाइट में सहयात्री पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

कैलिफोर्निया। अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला यात्री ने यूनाइटेड एयरलाइंस पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि एयरलाइंस ने उस व्यक्ति के खिलाफ पर्याप्त और सख्त कदम नहीं उठाए, जिसने कथित तौर पर उनकी फर्स्ट-क्लास उड़ान के दौरान अवांछित हरकतें की थीं।

फ्लाइट के दौरान बगल में बैठा व्यक्ति करने लगा गंदी हरकत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह महिला सैन डिएगो से नेवार्क जाने वाली एक रेड-आई (रात भर सफर करने वाली) फ्लाइट में सफर कर रही थी। उन्होंने आराम से सोने और सीट पीछे झुकाने के लिए फर्स्ट क्लास का टिकट बुक कराया था। उड़ान के दौरान उन्होंने देखा कि उनके पास वाली सीट पर बैठा शख्स कंबल के अंदर छिपकर आपत्तिजनक हरकतें कर रहा था और मोबाइल पर अश्लील सामग्री देख रहा था।

एयरलाइंस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

घटना के बाद पीड़ित महिला ने एयरलाइंस के क्रू सदस्यों से इसकी शिकायत की, लेकिन उनका आरोप है कि एयरलाइंस ने आरोपी यात्री के खिलाफ कोई ठोस या त्वरित कार्रवाई नहीं की। इस लचर रवैये से नाराज होकर महिला ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और विमानन कंपनियों की सुरक्षा व्यवस्था तथा इस तरह की घटनाओं से निपटने के तौर-तरीकों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply