चीटिंग कर रहा पार्टनर हो या दोस्त, चाणक्य की इन 6 बातों से तुरंत पकड़ लेगें सामने वाले का सफेद झूठ

आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति के चरित्र को समझने के लिए उसके शब्दों से ज्यादा उसके व्यवहार और आचरण को महत्व दिया है. जीवन में हर व्यक्ति से कभी ना कभी ऐसी मुलाकात हो सकती है, जिसकी बातें समय के साथ बदलती नजर आती हैं.
आज किसी घटना की एक कहानी, तो कुछ समय बाद उसी घटना का अलग विवरण सुनने को मिलता है. ऐसे में आचार्य चाणक्य ने 6 आज के दौर में कौन इंसान कब आकर झूठ बोल जाए पता नहीं चलता. हर किसी के अपने स्वार्थ और इरादे हैं, जिस पर वह काम करते हैं. ऐसे में आचार्य चाणक्य ने एक नीति के माध्यम से बताया है कि आप कुछ संकेतों के माध्यम से सफेद से सफेद झूठ भी आसानी से पहचान सकते हैं. ऑफिस हो या परिवार, रिलेशनशिप हों या दोस्त, अब हर कोई अपने हिसाब से काम कर रहा है. ऐसे में आचार्य चाणक्य की यह नीति काफी कारगर साबित होगी. बता दें कि आचार्य चाणक्य ने एक छोटे से बच्चे को शक्तिशाली मगध साम्राज्य का सम्राट बनाया था और मौर्य साम्राज्य की नींव भी रखी थी. चाणक्य दरबार में जब बैठते थे, तब वह कई लोगों से मिलते और दूसरों की बातों को सुनते. तब वह इन्ही संकेतों के माध्यम से सामने वाले के सच और झूठ का पता लगाते थे. आइए जानते हैं कि किन संकेतों के माध्यम से आप सामने वाले का सफेद से सफेद झूठ भी पहचान सकते हैं.
.संकेतों के बारे में बताया है, जिनको देखकर आप आसानी से झूठ पकड़ सकते हैं..बार-बार बदलती रहती है उसकी कहानी – आचार्य चाणक्य नीति में कहते हैं कि झूठ बोलने वाले व्यक्ति की बातों में असंगति दिखाई दे सकती है. वह किसी घटना के बारे में आज कुछ अलग बताएगा तो कल कुछ अलग. हर बार उनकी कहानी में छोटे-छोटे बदलाव देखने को मिल जाएंगे. छोटी-मोटी बातों में अंतर याददाश्त की वजह से हो सकता है, इसलिए हर विरोधाभास को झूठ नहीं माना जा सकता. लेकिन अगर जरूरी तथ्यों और घटनाओं का विवरण बार-बार बदलता रहे, तो सावधान होने की जरूरत है. साथ ही उसके व्यवहार पर भी ध्यान देते रहें क्योंकि किसी की मीठी बातों से ज्यादा उसके लंबे समय तक रहने वाले व्यवहार को देखना जरूरी है.
सीधे सवालों से बचने की कोशिश – चाणक्य नीति में कहते हैं कि कुछ लोग सरल सवाल का सीधा जवाब देने के बजाय बात घुमाने लगते हैं. वे विषय बदल सकते हैं, जरूरत से ज्यादा लंबी सफाई दे सकते हैं या आपके सवाल के बजाय किसी दूसरी बात का जवाब देने लगते हैं. जब कोई व्यक्ति ऐसा करने लग जाए तो समझ लें कि दाल में कुछ काला है. हालांकि हर बार ऐसा होना झूठ का प्रमाण नहीं है, कोई व्यक्ति घबराहट या निजी कारणों से भी सवाल से बच सकता है. लेकिन अगर सवालों से बचना लगातार विरोधाभासी बातों और बहानों के साथ दिखाई दे, तो रिलेशन में भरोसे के स्तर पर विचार करना जरूरी हो जाता है.
बातों और काम में नहीं होता मेल – किसी व्यक्ति के शब्द सुनने में बेहद भरोसेमंद हो सकते हैं, लेकिन असली पहचान उसके काम से होती है. जैसे कोई दोस्त, प्रियजन या रिश्तेदार बार-बार ईमानदारी वाला वादा करें लेकिन काम के समय गायब हो जाए, तो यह भरोसा कमजोर होने का संकेत है. एक बार किया गया वादा पूरा ना होना किसी के चरित्र का फैसला नहीं करता. लेकिन जब शब्द और व्यवहार लगातार एक-दूसरे के विपरीत नजर आएं, तो उस पैटर्न पर ध्यान देना जरूरी है. व्यक्ति क्या कहता है, इससे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वह लगातार क्या करता है.
आपको अपनी ही याददाश्त पर शक होने लगे – चाणक्य नीति में आगे कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति बार-बार उन बातों या घटनाओं से इनकार करता है, जो आपके दिमाग में मौजूद हैं तो बातचीत के बाद भ्रम पैदा हो सकता है. जैसे क्या ये सच में हुआ था, क्या ये कोई भ्रम तो नहीं. कभी-कभी ऐसा व्यवहार गैसलाइटिंग जैसा भी लग सकता है, लेकिन किसी रिलेशन को इस तरह का लेबल देने से पहले पूरे व्यवहार और परिस्थितियों को समझना जरूरी है. ऐसी स्थिति में हर बात पर बहस करने के बजाय घटनाओं और बातचीत के वास्तविक तथ्यों पर ध्यान दें. जरूरत पड़ने पर किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी स्थिति साझा करना भी मददगार हो सकता है. रिश्तों में मतभेद होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन लगातार आपको अपनी समझ और याददाश्त पर संदेह करने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए.
बिना जरूरत भी बोल देता है झूठ – चाणक्य नीति के अंत में कहते हैं कि झूठ बोलने की सबसे ध्यान देने वाली आदतों में से एक यह हो सकती है कि व्यक्ति उन छोटी-छोटी बातों में भी झूठ बोल जाता है, जहां उसे कोई फायदा ना हो. वह सामान्य घटना को भी बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं, बेवजह की बातें जोड़ते हैं या खुद को बेहतर दिखाने के लिए मामूली तथ्यों को बदल तक देते हैं. हर झूठ के पीछे एक ही कारण नहीं होता. डर, असुरक्षा, सामाजिक दबाव या खुद को बेहतर दिखाने की इच्छा इसके पीछे हो सकती है. फिर भी अगर झूठ बोलना लगातार व्यवहार का हिस्सा बन जाए, तो ऐसे व्यक्ति के साथ भरोसा कायम करने में सावधानी और स्पष्ट सीमाएं जरूरी हो जाती हैं.
