अंबाला एयरबेस के नो फ्लाई जोन में दिखे ड्रोन

हरियाणा | अंबाला एयरफोर्स स्टेशन के नो फ्लाई जोन एरिया में दो संदिग्ध ड्रोन दिखाई देने पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। 13 अगस्त की सुबह लाल रंग का और 15 अगस्त की सुबह भूरे रंग का ड्रोन दिखाई दिया था। चूंकि मामला सुरक्षा कारणों से जुड़ा है, इसलिए इस घटना को लेकर एयरफोर्स अधिकारी पूरी तरह गंभीर हैं और ड्रोन की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।ड्रोन एयरफोर्स एरिया से होते हुए जगाधरी रोड, मैन गार्ड रूम, मिलिट्री डेयरी फार्म से धूलकोट की ओर निकल गया। यह ड्रोन भूरे रंग का था। इससे पहले भी 13 अगस्त को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर लाल रंग का ड्रोन एयरफोर्स गुरुद्वारा के पास स्टेशन की चहारदीवारी से लगभग 500 मीटर दूर उड़ता दिखाई दिया था।

Leave a Reply