अक्षय तृतीया पर शादियों की धूम

ग्वालियर। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को शादियों की धूम रही। शाम से सडक़ों पर बारात निकलने का शुरू हुआ सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इससे यातायात व्यवस्था का भी बैंड बज गया। शहर की प्रमुख सडक़ों पर जाम की स्थिति रही। कई स्थानों पर सामूहिक विवाह भी कराए गए। अक्षय तृतीया पर शहर में तकरीबन 400 सौ जोड़े एक-दूसरे के हुए। विभिन्न मैरिज होम, धर्मशाला, होटल सभी में शादियों की धूम दिखाई दी। कई मैरिज होम व होटलों में दो-दो शादियां भी कराई गईं। सडक़ पर बारातियों के हुजूम के चलते महाराज बाड़ा, शिंदे की छावनी पर भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। शादी समारोह स्थल तथा मैरिज गार्डन के बाहर पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोगों ने सडक़ पर ही वाहन पार्क कर दिया। इस वजह से भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बॉक्स
मंदिरों में किया अभिषेक
मंगलवार को अक्षय का पर्व शहर में परंपरागत ढंग से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना कर तरबूज, सत्तू चना दाल का प्रसाद चढ़ाया गया और श्रद्धालुओं ने घड़ादान व अन्नदान ब्राम्हणों को किया। मंदिरों मे भगवान विष्णु व शंकर जी का अभिषेक किया गया। ज्योतिषाचार्य पं. सतीश सोनी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर्व पर दान का बड़ा महत्व है। अन्न दान के साथ कन्या दान भी पुण्यकारी होता है।
गुड्डे-गुडिय़ों का विवाह कराया गया
अक्षय तृतीय के अवसर पर शहर में मिट्टी के गुड्डे-गुडिय़ों की शादी कराई। इसके लिए आम व डूमर की डालियों से मंडप बनाया गया था। बच्चों द्वारा गुड्डे गुडिय़ों के विवाह सारी तैयारी का गुड्डे गुडिय़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।
बॉक्स
अक्षय तृतीया पर खूब हुई खरीदारी
अक्षय तृतीया का पर्व पर लोगों ने सोने, चांदी के साथ वाहनों की खरीदारी भी की। अक्षय तृतीय के पर्व पर लोगों ने सोने-चांदी, दुपहिया वाहन, चार पहिया वाहनों की खरीददारी भी की। ज्योतिषाचार्य श्री सोनी ने बताया कि अक्षय तृतीय के पर्व पर जो लोग सोना-चांदी खरीदारी करते हैं, उसे आम दिनों की अपेक्षा लाभकारी मानते हैं। इस तिथि को खरीदा हुआ सोना शुभ माना जाता है।
