लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने लगा एमएलबी मैदान

ग्वालियर।ग्वालियर में लोकसभा का चुनाव 12 मई को होना है। इस चुनाव को लेकर एमएलबी (महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय) तैयार होने लगा है। लोकसभा चुनाव के लिए सामाग्री हेतु कर्मचारियों और अधिकारियों की भीड़ दस मई से एमएलबी में जुटने लगेगी। वहीं बसों का अधिग्रहण मंगलवार से होने लगेगा। एमएलबी में चुनाव के लिए कर्मचारियों के सामान वितरण के लिए बेरीकेट्स लगने का कार्य तीव्र गति से शुरू हो गया है। एमएलबी ईमारत के चारो ओर बेरीकेट्स लगाए जा रहे हैं। वहीं कर्मचारियों को बैठने के लिए पण्डाल और गर्मी से बचाव के लिए बड़े-बड़े कूलर और पंखे लगने का काम शुरू हो गया है। 
बॉक्स
840 बसों का होगा अधिग्रहण
परिवहन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए 840 बसों का अधिग्रहण किया जाना है। अधिकग्रहण का यह कार्य सोमवार से शुरू हो जाएगा। लोकसभा चुनाव हेतु ग्वालियर के लिए 530 बसें, भिण्ड के लिए 80 बसें, दतिया के लिए 50 बसें, शिवपुरी के लिए 100 बसें एवं श्योपुर के लिए 80 बसों का अधिग्रहण किया जाएगा। यह सभी वाहन एमएलबी मैदान में खड़े होंगे। 
यात्रियों को होगी परेशानी
बसों का अधिग्रहण होने के बाद बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इन यात्रियों को अपनी यात्राएं अपने निजि वाहन या ट्रेन से करना होगा। 

Leave a Reply