अखिलेश आज जाएंगे मिर्जापुर, 2022 विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं को देंगे टिप्स

मिर्जापुर. उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मिर्जापुर के दौरे पर जाएंगे. सपा प्रमुख अखिलेश यादव 2022 में बाइसिकिल चलाने के अभियान को धार देने के तहत वह आज जौनपुर से मिर्जापुर जाएंगे.
