अगर दिखें ये गुप्त संकेत तो आप होने वाले हैं मालामाल

कई बार किसी से आपने सुना हो कि दाहिने हाथ में लगातार खुजली हो रही है। इस पर किसी ने कहा होगा कि पैसे आने वाले हैं। प्राचीन समय में हमारे मुनी ऐसे ही संकेतों के आधार पर कई भविष्यवाणी तक कर देते थे जो कि सत्य होती थी।

➺ ऐसे ही कुछ गुप्त संकेत होते हैं जो हमें धन लाभ होने के बारे में पहले से ही बता देते हैं। जानिए ऐसे की कुछ गुप्त संकेतों के बारे में

➺ कुछ खरीदते या बेचते वक्त आपके हाथ से पैसे छूट जाएं तो समझें कि धन लाभ होगा।

➺ सपनों में गड़ा हुआ धन दिखाई देना इंसान को धनवान बनाता है।

➺ पैसे जमा करवाने के लिए बैंक जाते हुए यदि रास्ते में गाय आ जाए तो समझें आपके धन से संबंधित काम पूरे हो जाएंगे।

➺ जो इंसान सपने में अपने सिर को गंजा देखता है उसे अतुल्य पैसों की प्राप्ति होती है।

➺ सपने में कोई इंसान यदि अपने सीने को खुजाता है तो उसे विरासत में संपत्ति मिलती है।

➺ सपने में खेत में पके हुए गेहूं देखना जल्दी ही इंसान को धनवान बनाता है।

➺ इंसान सपने में कुम्हार को घड़ा बनाता हुआ देखता है उसे बहुत धन मिलता है।

➺ कोई इंसान यदि सपने में चेक लिखकर देता है तो उसे विरासत में धन तो मिलता ही है साथ ही उसके व्यवसाय में फायदा भी होता है।

➺ सपने में उंट दिखने से धन मिलने के योग होते हैं।

Leave a Reply