अगले पांच दिन गर्मी में मिलेगी राहत, बेमौसमी बारिश की संभावना

अहमदाबाद | आगामी पांच दिन गुजरात में लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी| इस दौरान कई जगह बेमौसमी बारिश होने की भी संभावना है| मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिन लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी| 9 और 10 मई को गुजरात के कई इलाकों में बेमौसमी बारिश होने की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है| आगामी पांच दिनों के दौरान गुजरात में मौसम का मिजाज बदलने से गर्मी का पारा घटेगा| इन पांच दिनों के दौरान गुजरात में तापमान 40 से 41 डिग्री के आसपास रहेगा| अहमदाबाद में भी गर्मी से राहत मिलेगी| मौसम विभाग के मुताबिक 9 कच्छ और राजकोट में तथा 10 मई को बनासकांठा, पोरबंदर, कच्छ में बारिश हो सकती है| बता दें कि सौराष्ट्र-कच्छ में पिछले दो दिन से बेमौसमी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से फसलों को लेकर किसानों में चिंता है| राज्य के कई इलाकों में छुटपुट बारिश हुई है| भुज, गांधीधाम, नडा में आंधी के साथ बारिश हुई| वहीं सावरकुंडला, धारी, बाबरा, चलाला के अलावा उत्तरी गुजरात के साबरकांठा और अंबाजी में बेमौसमी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है| फानी चक्रवात के असर के चलते भरी गर्मी में गुजरात में कई जगह ओले गिरने से आम समेत अन्य फसलों के व्यापक नुकसान की आशंका जताई जा रही है|

Leave a Reply