आरटीई के तहत 11728 बच्चों को अहमदाबाद की निजी स्कूलों में मिला प्रवेश

अहमदाबाद | राईट टू एज्यूकेशन (आरटीई) के तहत अहमदाबाद की करीब 1550 जितनी स्कूलों में 11 हजार से ज्यादा बच्चों का एडमिशन हुआ है| जिन बच्चों को एडमिशन मिल चुका है, उनके अभिभावकों को 13 मई तक आवश्यक दस्तावेज संबंधित स्कूलों में जमा कराना होगा| ऐसा नहीं करने पर उनके बच्चों का एडमिशन कैंसल हो सकता है|अहमदाबाद स्थित 1550 से ज्यादा स्कूलों में आरटीई के तहत प्रवेश के लिए 38896 जितने फार्म ओनलाइन एप्रूव किए गए थे| इसके अंतर्गत पहले राउंड में 20345 जितने बच्चों को अहमदाबाद की निजी स्कूलों में प्रवेश दिया गया था| जिसमें अहमदाबाद ग्रामीण में 8617 और अहमदाबाद शहर में 11728 बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिया गया है| आईरटीई के तहत जिन बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश मिला है उनके अभिभावकों को आरटीई की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र के नए विकल्प में विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक और जन्म तारीख डालकर प्रवेश से संबंधित जानकारी प्राप्त करनी होगी और प्रवेश पत्र की कॉपी के साथ संबंधित स्कूल से संपर्क करना होगा| प्रवेश पाने वाले बच्चों के अभिभावकों को 13 मई तक घर और जन्म प्रमाण पत्र, बच्चे और अभिभावक की पासबुक की जिरोक्स, अभिभावक की आय का प्रमाण पत्र और माता के आधार कार्ड की कॉपी स्कूल में जमा करवाकर एडमिशन कन्फर्म करवाना होगा| निर्धारित समय तक जरूरी दस्तावेज जमा नहीं किए जाने पर बच्चे का एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा|
