अज्ञात कारणो के चलते विवाहिता ने फंदे पर झूली

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर इलाके मे स्थित सुनहरीबाग में विवाहता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुरुआती जॉच मे पुलिस टीम को घटनास्थ्ल से कोई सुसाइड नोट या ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणो का खुलासा हो सके। थाना पुलिस के अनुसार सुनहरीबाग निवासी 32 वर्षीय तुलसाबाई अपने पति और तीन बच्चों और पति के साथ रहती थी। उसका पति प्रायवेट काम करता है। मंगलवार दोपहर को विवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली थी। महिला का पति भी उस वक्त घर पर ही था। बाद मे बच्चो ने मॉ को फंदे पर झूलता देखा तब घटना का पता परिवार वालो को चला था। बाद मे सूचना पाकर पहुची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौंपतै हुए कारणो की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मृतका के पति सहित उसके परिजनो के ब्यान दर्ज करेगी, जिसके बाद ही कारणो का पता चल सकेगा।
