अनियंत्रित ट्रक ने मारी पेट्रोलिंग टीम की गाड़ी को टक्कर, एसआई सहित चार घायल

सुपौल । एक बार फिर बिहार के सुपौल में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां तेज रफ्तार ट्रक ने पिपरा पुलिस की गश्ती टीम को पथरा के पास सामने से ठोकर मार दी। जिससे तीन जवान सहित एक अधिकारी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। पिपरा थाना के पथरा के पास घटी इस घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार है। हालांकि पुलिस ने एक ट्रक को पकड़ लिया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। हादसे में घायल हुए एएसआई बजरंगी सिंह और मनीष सिंह सहित तीन जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद सदर थाना की टीम और सदर डीएसपी भी घायलों का हालचाल जानने सदर अस्पताल पहुंचे। इस बाबत सदर एसडीपीओ विद्यासागर ने बताया कि ट्रक और ड्राइवर को पहचानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सभी पुलिसवाले खतरे से बाहर हैं। 

Leave a Reply