अन्नपूर्णा आश्रम पर चैत्र नवरात्रि में शतचंडी महायज्ञ, प्रतिदिन अभिषेक

इन्दौर। अन्नपूर्णा मंदिर आश्रम पर चैत्र नवरात्रि महोत्सव में घट स्थापना शनिवार 6 अप्रैल को दोपहर 12.15 बजे होगी। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरी के सानिध्य एवं आचार्य पं. कल्याणदत्त शास्त्री के निर्देशन में शतचंडी महायज्ञ भी होगा। आश्रम के न्यासी गोपालदास मित्तल, श्याम सिंघल, सत्यनारायण शर्मा, विनोद अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन सुबह मां अन्नपूर्णा का अभिषेक एवं अर्चन होगा। दिन में तीन बार मां का मनोहारी श्रृंगार किया जाएगा। संपूर्ण नवरात्रि में मंदिर को विद्युत एवं पुष्पसज्जा से श्रृंगारित किया जाएगा। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए नजदीक ही अलग से वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
