अप्रेंटिस की दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन ही हुआ असर

बिलासपुर । एनएसयूआई बेलतरा बिलासपुर के नेतृत्व में एवं अप्रेंटिस छात्र संगठन के साथ में दो दिवसीय हड़ताल का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें एनएसयूआई के प्रदेश सचिव सुशांत लकी मिश्रा एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण रॉय प्रदेश सचिव कांग्रेस महेश दुबे , जिला महासचिव विवेक साहू, एसईसीएल अप्रेंटिसशिप अध्यक्ष ऋषि पटेल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील निर्मलकर एवं समस्त एसईसीएल क्षेत्रों से छात्रों का उपस्थिति था जिसमें एसईसीएल गेवरा क्षेत्र के हादसा में खत्म हुए हीरालाल को श्रद्धांजलि देते हुए एवं उनके आश्रितों को नियमित रोजगार दिलाने के लिए बाध्य किए अंत में धरना प्रदर्शन को सफलतापूर्वक संपन्न किया
