मगरपारा चौक तोडऩे के विरोध में स्थानीय नागरिकों ने किया जमकर बवाल 

बिलासपुर । सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर मगरपारा चौक को तोडऩे निगम अमला आज मौके पर पहुंचा पर हनुमान जी की मूर्ति होने के कारण स्थानीय लोगों ने मगरपारा चौक को तोडऩे का विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया। जिससे निगम अमले और नागरिकों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई और आखिरकार निगम अमले को फिलहाल कार्रवाई रोकनी पड़ी, वही इस कार्यवाही के दौरान भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, और चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी गई है। अब देखना होगा की सड़क चौड़ीकरण में बाधा उत्पन्न हो रहे मगरपारा चौक को निगम प्रशासन कैसे हटा पाती है। क्योकि यहां हनुमान भक्त अभी चोक को तोडऩे का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply