अब चोरों की सम्पत्ति पर भी बूलडोजर चलने लगे 

इंदौर। गुंडे-बदमाश, तस्कर और सूदखोरों के बाद अब शहर में चोरों की सम्पत्ति पर भी बूलडोजर चलने लगे। मंगलवार को इस तरह की कार्यवाही के तहत दो चोर भाईयों के मकानों को बूलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया। यह कार्यवाही गोंदवले धाम के निकट आकाश नगर में हुई। घर की महिलाओं ने इस दौरान खूब हंगामा किया। दोनों भाईयों ने 650 स्क्वेयर फीट पर तीन मंजिला मकान बना लिया था। ऊपरी मंजिल पर देवी का मंदिर बनाकर झंडे आदि भी लगाए थे। सम्मान के साथ मूर्तियों को हटाकर तोड़फोड़ की कार्यावाही की गई। 

Leave a Reply