अब रात 10 दस बजे के बाद हो सकेंगी पार्टी, लेकिन बाहरी सेलिब्रिटी को अनुमति नहीं, जानें नियम

भोपाल: राजधानी में नए साल के जश्न पर कोरोना का साया मंडरा रहा है। जी हां, हर साल की तरह इस साल लोग खुलकर जश्न नहीं मना पाएंगे, जश्नों में कई पाबंदियां लगाई गई हैं। सोमवार को मंत्री विश्वास सारंग की अध्यक्षता में हुई जिलस्तरीय आपका प्रबंधन की मंत्रालय में बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआइजी इरशाद वली, निगमायुक्त वीएस चौधरी कोलसानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिसमें न्यू ईयर, सहित कई विषयों पर निर्णय लिए गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस साल नए साल के जश्न में बाहर से सेलिब्रिटी नहीं बुलाए जाएंगे। रेस्टोरंट, होटल, गार्डन समेत अन्य आयोजन स्थलों पर क्षमता से 50% लोग ही शामिल हो पाएंगे। इनके अलावा सभी को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करना जरूरी होगा हालांकि हर जगह निगरानी के लिए पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी समय-समय पर दौरा करेंगे और निर्देशों का पालन ना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में फैसला लिया गया है कि होटलों में संगीत संबंधित कार्यक्रम तय शर्तों के अनुसार होंगे। बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न को लेकर कई होटलों व रेस्टोरेंटों में आयोजनों को लेकर बुकिंग हो चुकी है।
आयोजन स्थलों पर इन नियमों का पालन जरूरी
– बैठक में तय किया गया कि आयोजन स्थलों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सुरक्षित शारीरिक दूरी, सैनिटाइजेशन आदि की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।
– बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को आयोजन स्थल पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
– नियम उल्लंघन पर लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
– साथ ही रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक बाजार बंद करने वाले आदेश को निरस्त किया जाएगा।
– शराब की दुकानें भी तय समय पर खोली जा सकेंगी।
