अमेरिका: टेक्सास में बच्चे की बर्थडे पार्टी में हुई फायरिंग, चार की मौत

अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी में कुछ लोगों की बहस के बाद अचानक ही लोगों के बीच फायरिंग शुरू हो हुई। इस फायरिंग में चार लोगों की मौत और एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस ने इस मामले में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। वही उसके 37 साल के पिता पर भी पुलिस को शक है। पुलिस ने युवक के पिता को अभी तक गिरफ्तार नही किया है।
बताया जा रहा है कि यह घटना शनिवार की दोपहर की है जब बच्चे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चला है कि यह झगड़ा किस वजह से हुआ था।
