अवैध असला बनाने वाली फैक्ट्री का पु‎लिस ने ‎किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

‎सिरसा । सीआईए सिरसा पुलिस ने अवैध असला बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ ‎किया है। पु‎लिस के यह कार्रवाही अवैध हथियार मामले में पकड़े गए सप्लायर से पूछताछ के आधार पर की। रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ व निशानदेही पर बरेली उत्तरप्रदेश से सीआईए पुलिस ने अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। इस फैक्ट्री से अवैध हथियार बनाने का सामान बरामद किया गया है। साथ ही पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों को नामजद किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। यह खुलासा सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी। बता दें ‎कि अवैध हथियार सप्लाई करने व बनाने के मामले में अब तक पुलिस ने चार आरोपियों को गिफ्तार कर उनसे 22 कंट्री मेड पिस्तौल, 72 जिंदा व खाली कारतूस बरामद किए हैं। सीआईए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने सप्लायर बरेली उत्तरप्रदेश निवासी इश्ताक अहमद को उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया था। सप्लायर से पूछताछ के आधार पर अब उत्तरप्रदेश से फैक्ट्री पकड़ी है, यहां से अवैध पिस्तौल बनाने में इस्तेमाल होने वाले 19 बट, 10 बेरल, 19 स्प्रिंग, 20 स्क्रू, 3 टाइगर, एक अधूरा बना पिस्तौल व औजार बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इश्ताक अहमद उत्तरप्रदेश एसटीएफ को भी वांटेड था। इसके खिलाफ उत्तरप्रदेश में पहले से दो मामले दर्ज है।

Leave a Reply