अस्पताल में मरीज की पत्नी हुई चोरी का शिकार 

बिलासपुर । बिलासपुर के बिटकुला गांव की रहने वाली एक महिला चोरी की घटना का शिकार हो गई। दरअसल महिला अपने पति के इलाज के सिलसिले में बिलासपुर के एसकेबी अस्पताल में है। इस दौरान चोरों ने महिला का मोबाइल पार कर दिया। महिला ने जिले के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज करा चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एसकेबी  अस्पताल में इससे पहले भी इसी तरह की वारदातें हो चुकी हैं।
यह है पूरा मामला
बिटकुला गांव की रहने वाली विजयलक्ष्मी मरकाम ने बताया कि उनके पति मनोज सिंह मरकाम के कमर का इलाज चल रहा है। परिवार में कोई और नहीं है इसलिए पति की देखभाल विजयलक्ष्मी ही करती है। 11 फरवरी को उनके पति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था तब से महिला पति के साथ अस्पताल में ही रह रही है। रात करीब 2.00 बजे के आसपास मोबाइल को चार्ज में लगाकर वह सो गई थीं। सुबह करीब 5.30 बजे उनकी आंख खुली तो देखा मोबाइल चोरी हो चुका है।
आसपास के लोगों से पूछताछ की मगर मोबाइल का कहीं पता नहीं चला। महिला ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी। कुछ देर बाद पुलिस के पास जाकर मोबाइल चोरी की जानकारी दी मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। उधर, पुलिस ने अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों को भी फटकार लगाई गई है कि आखिर उनकी ड्यूटी के दौरान मरीज के परिजनों इस तरह क्यों परेशान होना पड़ रहा है।
 

Leave a Reply